सोनीपत जिले के गांव गुमड़ में एक युवक के घर के बाहर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना गन्नौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव खुबडू हाल गांधी नगर गन्नौर निवासी अरमान है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि वारदात में प्रयुक्त हथियार व अन्य आरोपियों का पता किया जा सके।