राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में सोनीपत, भिवानी, नारनौल, पंचकूला व सिरसा से संबंधित 10 मामलों की सुनवाई की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी महिला आपके पास शिकायत लेकर आती है, उसके साथ अच्छा व्यवहार करते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई से पूर्व चेयरपर्सन ने पुलिस आयुक्त सितेंद्र गुप्ता व उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों से महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न मामलों के बारे में विस्तार से चर्चा की।