फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में टेंपो से टकराई बाइक, शादी से 25 दिन पहले परिवार को बिलखता छोड़ गया इकलौता बेटा

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानीपत जिले के गांव मछरौली के 23 वर्षीय रोहित घने कोहरे में उस वक्त हादसे का शिकार हो गए, जब वह फैक्टरी में ड्यूटी के लिए गन्नौर आ रहे के। रास्ते में ठीक से दिखाई नहीं देने के कारण बाइक सड़क किनारे खड़े एक टेंपो से टकरा गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मछरौली निवासी सुरेश ने बताया कि उनके बेटे कृष्ण की 12 साल पहले मौत हो चुकी है। कृष्ण के बेटे रोहित के कंधों पर 12वीं करते ही परिवार के पालन का बोझ आ गया था। उनका, उनकी पत्नी और पुत्रवधु का रोहित ही इकलौता सहारा था। छह महीने पहले रोहित ने गन्नौर के बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्टरी में गार्ड की नौकरी जॉइन की थी। 15 दिन पहले ही उसकी सगाई हुई है, वहीं अब 28 फरवरी को शादी की तारीख तय हुई थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन इसी बीच हादसे ने उनकी सारी खुशियां छीन लीं। हादसे के बारे बड़ी मुश्किल से अपने आप को संभालते हुए सुरेश ने बताया कि रोहित मंगलवार सुबह ड्यूटी के लिए निकला था। घने कोहरे में विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण करीब 7 बजे जीटी रोड पर गन्नौर फ्लाईओवर के पास उसकी बाइक बिना इंडिकेटर के खड़े टेंपो से जा टकराई। इस घटना के बाद परिवार मातम में डूबा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। दादा-दादी भी अपने पोते को याद करके बार-बार बेसुध हो जा रहे हैं। वहीं गन्नौर थाने की पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद से टेंपो का चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें