फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा में गीता जयंती समारोह के आखिरी दिन युवाओं ने दी प्रस्तुतियां

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 03:19 PM IST

सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टी प्रर्पज हॉल में तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के आखिरी दिन विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी। खासतौर पर हरियाणवी नृत्य विभिन्न कलाकारों ने प्रस्तुत किया। कार्यालय में बतौर मुख्यातिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज पहुंचे। गीता जयंती समारोह में 23 स्टॉल विभिन्न सरकारी विभाग द्वारा लगाई गई है। सरकार की योजनाओं से शहरवासियों व ग्रामवासियों को रूबरू करवा रहे है। इस दौरान यातायात पुलिस ने भी अपनी विशेष स्टॉल लगाई है। यातायात पुलिस पंपलेट और पेंटिंग के माध्यम से आने वाले युवाओं, स्कूली बच्चों व शहरवासियों को यातायात नियमों की जानकारी दे रहे है। हेलमेट से लेकर अन्य सुरक्षा उपकरण स्टॉल पर रखे गए है ताकि बच्चों को उनकी जानकारी हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें