ऐलनाबाद शहर को जाने वाले सिरसा रोड पर लगातार दूसरे दिन हादसा होने से लोगों में रोष व्याप्त है। वीरवार सुबह करीब 9 बजे नरमे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रॉली पलटने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।बुधवार शाम को खाद से भरी ट्राली पलट गई थी। घटना के बाद लोगों ने तहसीलदार रविंद्र कुमार मलिक से मिले, जिन्होंने समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि उनकी अभी बोर्ड की मीटिंग है, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित होंगे जहां प्राथमिकता के तौर पर इस समस्या को उठाया जाएगा और हल करवाया जाएगा। वहीं, थाना प्रभारी प्रगट सिंह को दी गई तो उन्होंने तुरंत ट्राफिक इंचार्ज सुभाष चंद्र व उनकी टीम को भेजकर वाहनों को गड्ढे बारे सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने राइडर को भेजकर रोड को वन वे करवाया दिया। साथ ही वाहनों के रूट डायवर्ट कर दिए। इस मामले में एसडीओ श्रवण बैनीवाल ने बताया कि बुधवार से ही गड्ढों को भरने के लेकर प्लान बना लिया गया है। बरसाती पानी गड्ढों से निकालकर गड्ढों में पत्थर आदि डलवाकर भरवाया जाएगा।