फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: 20 दिनों से चल रही बारिश ने फसलों को पहुंचाया भारी नुकसान

जिले में पिछले 20 दिनों से हो रही भारी बारिश हो रही है। रूक-रूक कर होने वाली बारिश के कारण रानियां के सभी गांव और फसलों में बरसाती पानी जमा हो गया है। किसानों की नरमा, कपास, ग्वार, मूंग और बाजरे की फसल खराब होने लगी है। वहीं, पशुपालकों के लिए हरे चारे की समस्या पैदा हो गई है। किसानों के अनुसार बीते कई दिनों से फसलों में पानी जमा होने से जमीन नरम हो चुकी है। इस कारण नरमा, कपास और ग्वार की फैसले जमीन पर चिपक गई। मौसम में बढ़ती नमी और धूप की कमी के चलते नरमा व कपास के टिंडे सड़ने तथा बीज अंकुरित होने लगे हैं तो वहीं ग्वार, बाजरे और मूंग की फसल की फलियां फंगस से काली होकर नष्ट हो रही है। किसान श्यामलाल के अनुसार धान की फसल में गोभ की बीमारी के साथ फंगस व तना गलने जैसी बीमारियां बढ़ रही है। इस मौसम में पूरी तरह धान की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव भी किसान नहीं कर सकता है। जिले के आंकड़ों के अनुसार 4000 एकड़ फसल बरसाती पानी के कारण खराब हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें