फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: राष्ट्रीय किसान मंच के प्रधान बाबा गुरदीप सिंह झीडी को आढ़तियों ने सचिव कार्यालय में बनाया बंधक

शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 06:08 PM IST

मंडी में लाए गए किसान के धान की नमी की जांच के बाद भराई के दौरान तुलाई में 500 से 700 ग्राम धान की काट काटने पर विवाद हो गया। जब मार्केट कमेटी के असिस्टेंट सचिव के साथ राष्ट्रीय किसान मंच के प्रधान बाबा गुरदीप सिंह झिडी मंडी में इलेक्ट्रानिक तराजू लेकर पहुंच गए। इस दौरान जब कई आढ़तियों की ढेरियों की जांच की गई तो कुछ आढ़ती बोरी में 500 से 700 ग्राम धान अतिरिक्त भर रहे थें। जैसे ही इसको लेकर किसान यूनियन के सदस्यों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो विवाद शुरू हो गया। किसान नेता व अधिकारियों से मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंच गए। उनके पीछे पीछे आढ़ती पहुंच गए। मार्केट सचिव कार्यालय में पौने घंटे तक बैठक के दौरान विवाद हुआ। उसके बाद आढ़ती बैठक छोड़ नीचे कार्यालय परिसर में पहुंच गए। जब किसान नेता नीचे उतरकर आए तो किसानों ने उन्हें बार जाने से रोक दिया । युवा नेता के साथ उन्होंने जबरदस्ती मोबाइल छिनकर पुलिस केस दर्ज करवाने की बात की और आधे घंटे तक सभी किसान नेताओं को मार्केट कमेटी कार्यालय में ही बंधक बना दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें