फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा के खुइयामलकाना टोल पर बढ़ाई सुरक्षा, किसानों ने किया प्रदर्शन

पंजाब में किसानों पर हुई कार्रवाई के बाद हरियाणा में संभावित प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। एनएच-9 हाईवे पर स्थित खुइयामलकाना टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसान नेता टोल फ्री कराने की कोशिश न कर सकें। वहीं, सिरसा में किसान संगठनों ने एकजुट होकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। किसान नेताओं ने पंजाब में किसानों पर हुई कार्रवाई की कड़ी निंदा की और अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के बाद किसान नेताओं ने कहा कि आगे की रणनीति पर जल्द फैसला लिया जाएगा। प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें