फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में दो दिनों से अंधेरे में डूबी कॉलोनी के लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर में लगाया धरना

ऐलनाबाद के तलवाड़ा रोड पर बसी एक कॉलोनी में पिछले दो दिनों से बिजली बाधित होने के कारण कॉलोनी अंधूरे की जद में है। 20 से ज्यादा परिवारों के 100 के करीब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी से तंग आकर गुस्साएं लोगों ने मंगलवार को बिजली घर पहुंचकर धरना लगाया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कॉलोनीवासियों ने बताया कि रविवार को तेज आंधी के साथ हुई बरसात के कारण उनके घरों की 48 घंटों से बिजली नहीं है। बार बार विभाग के टोल फ्री नंबर व अधिकारियों को शिकायत की गई। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया। जेई विकास खुराना ने कहा कि कॉलोनी ग्रामीण क्षेत्र में आती है, इसलिए समस्या का समाधान ग्रामीण जेई अशोक कुमार करेंगे। वहीं, जब कॉलोनीवासियों ने ग्रामीण जेई अशोक कुमार से मिले तो उन्होंने इलाका शहरी जेई के अंतर्गत की बात कहीं। दोनों जेई के चक्कर में 48 घंटों से लोग परेशान है। दो दिनों से लोग चक्कर काट रहे हैं। मजबूरन लोगों को धरना प्रदर्शन करना पड़ा। दैनिक जरूरत के कार्य के साथ पशु भी प्यासे कॉलोनी वासी राजू रमाणा, सुखविंदर सिंह सामा ने बताया कि उन्होंने विभाग के एसडीओ से संपर्क करने की कोशिश की तो उनके नंबर बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। ऐलनाबाद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। उन्होंने बताया कि दो दिनों से बिजली बंद रहने के कारण घरों में दैनिक जरूरत का काम नहीं हो रहा है।पीने का तो दूर, मुंह धोने तक के लिए पानी नहीं है। पशु भी प्यासे है। समस्या जल्द हल कर दी जाएगी। बाईपास तक के शहरी के का एरिया है और बाईपास से मेरा एरिया है।- अशोक कुमार, जेई ऐलनाबाद।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें