सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने सोशल मीडिया पर रविवार को कृषि विभाग के अधिकारियों के कार्यालय के घेराव की बात कहीं थी। इसके साथ ही कांग्रेस के दूसरे विधायकों और नेताओं को पहुंचने का आह्वान किया था। कांग्रेस के दूसरे विधायक और बड़े नेता नहीं पहुंचे तो कुछ चुनिंदा किसानों के साथ सोमवार को विधायक गोकुल सेतिया ही कृषि विभाग के कार्यालय में पहुंचे। जहां पर उप निदेशक डॉ. सुखदेव कंबोज से मुलाकात की। उप निदेशक ने उन्हें मौजूदा व्यवस्था के बारे में बताया है और विस्तृत रिपोर्ट दी।