फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: गांव कालांवाली में स्लम बस्तियों से लोग कर रहे पलायन, बरसाती पानी बना समस्या

शाहिल शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 05:21 PM IST

गांव कालांवाली की स्लम बस्तियों के बीच में स्थित रानी वाला जोहड़ पर हर साल बरसाती मौसम में पानी ओवर-फ्लो होता है। इस कारण गांव की गलियों में जलभराव हो जाता है। इस जोहड़ के आस-पास के 150 से 200 घरों में तीन से चार फीट तक बरसाती पानी भर जाता है। हर वर्ष इन गरीब लोगों का आर्थिक नुकसान होता है, जिससे परेशान होकर जोहड़ के आस-पास रहने वाले लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। गांव के लोगों को पलायन करते देख पंचायत ने मुख्यमंत्री से लेकर पंचायत मंत्री को ज्ञापन सौंपे लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाला को मांगपत्र सौंपा।चेयरमैन ने जिला परिषद सिरसा के सीईओ डॉ. सुभाष चन्द्र को रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे। जिसके बाद वीरवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ जोहड़ का निरीक्षण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें