फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा के ऐलनाबाद में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाए हत्या के गंभीर आरोप

खण्ड के गांव पोहड़का में एक विवाहित महिला सुमित्रा (37 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव उसके घर से बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऐलनाबाद के उपमंडल नागरिक अस्पताल भेजा। मृतका की पहचान सुमित्रा, पत्नी विपिन, निवासी पोहड़का के रूप में हुई है।सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और ससुरालजन अस्पताल पहुंचे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुमित्रा के परिजनों ने ऐलनाबाद में पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया और सिरसा में मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की मांग की। इसके बाद शव को सिरसा के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।मृतका के भाई बीर सिंह, निवासी गांव दरियावाला, तहसील रानियां, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुमित्रा की शादी 17 वर्ष पहले विपिन, पुत्र मोहनलाल, निवासी पोहड़का, के साथ हुई थी। शादी के बाद सुमित्रा को तीन बेटियां हुईं, जिसके कारण ससुरालवाले उससे नाराज रहते थे और लड़का पैदा करने का दबाव डालते थे। बीर सिंह ने आरोप लगाया कि ससुरालवाले सुमित्रा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दो दिन पहले विपिन उनके घर आया था और सुमित्रा को लेकर धमकी देकर गया था। परिजनों ने दो दिन का समय मांगा था, लेकिन एक दिन बाद ही सुमित्रा की मौत की खबर मिली। परिजनों ने सुमित्रा के पति विपिन, ससुर मोहनलाल और सास सावित्री पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है और इंसाफ की मांग की है। दूसरी ओर, ससुरालवालों से संपर्क नहीं हो सका। थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अन्य परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें