सिहाग ट्रेडिंग कंपनी मतुवाला द्वारा नकली घी बनाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़ान दस्ते ने मंगलवार को रेड की। इस दौरान टीम ने डेयरी से घी, दूध के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिए तथा डेयरी का चालान कर उपायुक्त अदालत सिरसा को भेजा गया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उडनदस्ते को सिहाग ट्रेडिंग कंपनी मतुवाला में नकली घी बनाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस प्रकार खाद्य सुरक्षा विभाग से डॉक्टर गौरव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मंगलवार को सिहाग डेयरी पर रेड की। इस दौरान टीम को मौके पर मौजूद टैंकरों में 19700 लीटर सप्रेटा दूध तथा 8000 लीटर गाय का दूध और 870 किलोग्राम खुला व 238 पैकिंग घी मिला। टीम ने डेयरी की छानबीन कर 3 सैंपल दूध के और 4 सैंपल घी के भरकर जांच के लिए लैब में भेजे है। वहीं, घी की पैकिंग पर समाप्ति तिथि न मिलने पर डेयरी का चालान कार्रवाई की गई है।