फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: सालों बाद नगर परिषद ने शहर में अवैध निर्माण पर की कार्रवाई, दो भवनों को किया सील

शहर में सालों बाद भवन निर्माण सील होने की बुधवार को कार्रवाई हुई। नगर परिषद के एमई प्रवेश कौशिक ने नक्शे के विपरित व बिना नक्शा पास करवाए बन रहे दो भवनों को सील किया है। भवन सील होने की चर्चा शहर में तेजी से फैल गई। नगर परिषद की टीम ने शाम के समय इस कार्रवाई को अंजाम दिया। एमई प्रवेश कौशिश ने बताया कि नगर परिषद के पास लंबे समय से अवैध भवनों को लेकर शिकायत आ रही थीं। 30 के आसपास भवनों को नोटिस जारी किए गए है और 12 भवनों को सील करने की प्रक्रिया चल रही है। 12 में से दो भवनों को आज सील किया गया है। सीलिंग की यह कार्रवाई जारी रहेगी। शहरवासियों से अपील है कि अवैध निर्माण न करें। नक्शा पास करवाकर नियमानुसार भवन बनाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें