फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: नेताओं व खिलाड़ियों के लिए मशहूर गांव मदीना में पानी की किल्लत, टैंकर खरीदकर लोग कर रहें पानी की आपूर्ति

रोहतक। नेताओं व खिलाड़ियों के लिए मशहूर गांव मदीना के निवासी पेयजल किल्लत की समस्या से जूझ रहे हैं। तीन पंचायतों के साथ जिले के बड़े गांवों में शामिल मदीना मेें लोगों के घर-घर पानी पांच दिन बाद भी मात्र आधे घंटे तक ही पहुंच पाता है। ऐसे में ग्रामीणों को निजी तौर पर टैंकर खरीदकर जलापूर्ति करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो साल से ही गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। पांच दिन बाद गांव के जलघर से पानी पहुंचता है। इससे गुजारा संभव नहीं है। रोजाना 15 से अधिक टैंकर गांव में पहुंचते हैं। हर टैंकर करीब 1000 रुपये का पड़ता है। इससे लोगों की जेब पर भी बोझ बढ़ता है। कई जगह पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण भी पानी नहीं पहुंच पाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें