फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक शहर में महफिल लूट रहे तीन युवा, पार्क में गाते हैं गाने

चंडीगढ़ और दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहर में पार्क और बाजार में चलते फिरते गाने-बजाने का चलन आम है। लेकिन, अपने शहर रोहतक के लिए यह नए तरह का अनुभव है। शहर के गांधी कैंप स्थित रूप विहार कॉलोनी में रहने वाले मनन अरोड़ा अपने साथी सेक्टर- 4 निवासी चिराग सैनी और बड़ा बाजार में रहने वाले हर्ष सैनी के साथी गिटार, ड्रम और क्लैप बॉक्स लेकर मानसरोवर पार्क में आजकल संगीत की महफिल जमाते हैं। तीनों युवाओं की टोली जैसे ही- सांसों की माला में सिमरु मैं पी का नाम, तेरे नाम से जी लूं मैं, तरे नाम से मरजाऊं, कैसा ये इश्क है अजब सा रिस्क है, मेरे रस्के कमर तूने पहली नजर, जब नजर से मिलायी मजा आ गया गाते हैं तो पार्क में आसपास घूम रहे लोग उनकी तरफ खिंचे चले आते हैं। इसके बाद लोगों की फरमाइशें शुरू हो जाती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें