माजरा में सीवर में गिरकर पूर्व सूबेदार महाबीर सिंह और उनके बेटे दीपक व लक्ष्मण का पोस्टमार्टम के बाद शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान एक साथ तीन-तीन शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर एक व्यक्ति की आंखों में आंसू थे। महाबीर काफी व्यवहारिक थे और बच्चों को भी उन्होंने अपने जैसे ही संस्कार दिए थे। तीनों चिताओं को राजकुमार ने मुखाग्ननी दी। हालांकि लोगों में गुस्सा था कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार का हाल-चाल तक लेने नहीं आए।