सीबीएसई की ओर से सोमवार को 10वीं की हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर करीब 8 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र के अपठित गद्यांश से जुड़े प्रश्नों का जवाब देने में कठिनाई। असमंजस भी बना रहा किस प्रकार से उत्तर दें। हालांकि, विद्यार्थियों ने व्याकरण से जुड़े प्रश्नों को आसान पर सरल बताया। कहा कि पेपर में सबसे आसान पत्र लेखन आया हुआ था जिनका उत्तर सहजता से देकर आए हैं।