हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, एचटेट घोटाले और प्रदेश के विश्वविद्यालयों में खाली पड़े हजारों पदों को लेकर छात्र संगठन इनसो ने सोमवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में भर्ती परिणामों की प्रतियां जलाकर अपना रोष प्रकट किया। इसके बाद महर्षि दयानंद चौक पर प्रदर्शन किया। इनसो ने सरकार से इन भर्तियों की उच्चस्तरीय जांच व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया करने की मांग की। इनसो प्रदेश दीपक मलिक ने कहा कि एचपीएससी और एचटेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में खामियों आ रही है। उन्होंने कहा भर्तियों और परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं। उन्होंने कहा कि जो भी भर्तियां हो वे यूजीसी की गाइडलाइन के तहत, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना हो व आरक्षण नीति के तहत होनी चाहिए ।