फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में कब्जा हटाने गई नगरपालिका की टीम पर पथराव, दो दिन का समय देकर वापस लौटी

नगरपालिका की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों से कब्जा हटाने गई नगरपालिका की टीम पर कब्जाधारियों ने पथराव कर पिछे हटने पर मजबूर कर दिया। कब्जा कार्रवाई का विरोध करते हुए लोगों ने महम गोहाना मार्ग पर जाम भी लगाया। विरोध देखते हुए टीम वापस लौट गई। नगरपालिका सचिव नवीन नांदल ने बताया कि मॉडल स्कूल के पीछे कुछ लोगों ने अवैध रूप से कोटड़े बनाकर उनमें तूड़ी भर दी थी। कब्जाधारियों को बार-बार नोटिस भेजकर कब्जा हटाने के लिए कहा गया था। चेतावनी के बावजूद कब्जा न हटाने पर जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के आदेश पर कार्रवाई की गई। पंचायती विभाग के एसडीओ अतुल कुमार व गिरीश बत्रा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। पुलिस बल साथ लेकर नगरपालिका की टीम जेसीबी की सहायता से अवैध कब्जे हटा रही थी। टीम ने लगभग चार एकड़ में बने अवैध निर्माण हटाए। इसी दौरान कुछ लोगों ने प्रशासन का विरोध करते हुए पथराव कर दिया व महम गोहाना मार्ग जाम कर हदया। पथराव के दौरान किसी को चोट नहीं आई है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। अवैध कब्जाधारियों को दो दिन का समय दिया गया है। कब्जा हटाने की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। इस मौके पर नगर पालिका सचिव नवीन नांदल, एमई अशोक हुड्डा, भवन निरीक्षक मुकेश दलाल, नवीन मौजूद रहे। थाना प्रभारी सत्यपाल का कहना है कि कुछ लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की थी। उन्हें तीतर-बीतर कर दिया गया। कौन लोग इसमें शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें