फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक की दीया ने कैथल की मानवी को फर्स्ट प्री क्वार्टर के मुकाबले में हराया

राजीव गांधी खेल परिसर में चौथी जूनियर हरियाणा राज्य मुक्केबाजी चैंपियनशिप का बुधवार को शुभारंभ हुआ। प्रातकालीन सत्र में फर्स्ट प्री क्वार्टर के मुकाबले हुए। इस दौरान फर्स्ट प्री क्वार्टर के मुकाबले की महिला श्रेणी के 50 किलो भारवर्ग में रोहतक के दीया ने कैथल की मानवी को हराया और सैकेंड प्री क्वार्टर मुकाबले के लिए प्रवेश किया। 48 किलो भारवर्ग में कुरुक्षेत्र की रिद्धिमा ने झज्जर की आकांक्षी को हराकर सैकेंड प्री क्वार्टर मुकाबले में प्रवेश किया। इसके साथ ही 50 किलो भारवर्ग में करनाल की प्रतिष्ठा ने पंचकूला की रंजनी को हराकर अगले राउंड के मुकाबले में अपनी जगह बनायी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें