हरियाणा के रोहतक में गैंगवार हुआ है। निजामपुर माजरा निवासी दिनेश उर्फ गोगा को हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना रोहतक-दिल्ली बाईपास पर हुई है। यहां दो बाइकों पर आए हमलावरों ने दिनेश पर कई राउंड फायर किए। बदमाशों ने 10 से अधिक गोलियां चलाई।