फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने मानसरोवर पार्क में किया प्रदर्शन

अपनी विभिन्न मांगों और अधिकारों के लिए रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने मंगलवार को मानसरोवर पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कमेटी के सदस्यों व पेंशनरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आगामी आंदोलन की घोषणा करेंगे। जिला प्रधान जगपाल सांगवान ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के नए नियम कर्मचारियों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की मुख्य मांगों में 8वें वेतन आयोग के अनुरूप पेंशन रिवाइज करना, बढ़ती उम्र के साथ बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी, बुजुर्गों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की तत्काल बहाली शामिल है। संघ के जिला प्रधान सांगवान ने बताया कि मोदी सरकार का प्रस्तावित पेंशन वित्त विधेयक-2025 और अन्य नीतियां रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ अन्याय हैं, जो एक उम्र के बाद पेंशन अधिकार को खत्म कर सकती हैं। इस दौरान सचिव ओमप्रकाश कादियान, उपप्रधान मास्टर सुनहरा, खेमचंद, धर्मपाल हुड्डा, कैशियर रणबीर दहिया, सुखबीर जेई, प्रेम घिलोड़िया, जयवीर चहल, कर्मवीर सिवाच आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें