पर्यटन विभाग के होटल प्रबंधन संस्थान में बने केक का स्वाद अब शहर वासी भी चख सकेंगे। इसके लिए आईएचएम जल्द ही नई कमर्शियल बेकरी यूनिट शुरू करने जा रहा है। इसका प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजा जा चुका है। क्या कहना है आईएचएम के प्राचार्य शंभू नाथ गौतम का। वह वीरवार को संस्थान परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थियों के लिए यहां 80 सीटें हैं। यह संस्थान तीन वर्षीय स्नातक कोर्स कराता है। इसके अलावा डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज, डिप्लोमा इन बेकरी एंड कन्फेक्शनरी कोर्स भी कराए जाते हैं। सरकार के माध्यम से एचकेआरएन के तहत हरियाणा टूरिज्म के 43 टूरिस्ट कांप्लेक्स में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हैं। आईएचएम के पास विद्यार्थियों को प्राथमिकता विचाराधीन है। आईएचएम हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की तैयारी में है। इसका प्रस्ताव भी सरकार को भेजा जा चुका है। संस्थान के विद्यार्थियों को पिछले 5 वर्ष में शत प्रतिशत प्लेसमेंट मिली है। यहां के 204 विद्यार्थियों में से 127 प्रबंधक पद पर चयनित हुए हैं। यहां प्लेसमेंट के लिए हर वर्ष 36 नामी कंपनियां आती हैं। यहां के विद्यार्थी देश के नामी संस्थानों के अलावा विदेशों में भी काम कर रहे हैं।