एमडीयू में आयोजित रंग बहार-पुष्प उत्सव’ का समापन उत्साह और गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। डॉ. शरणजीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि रंग बहार जैसे आयोजन युवा प्रतिभा, कला-सृजन और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं। ऐसे उत्सव विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाते हैं और छात्रों को अपनी रचनात्मक क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि यह महोत्सव विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर सीखने और अपने कौशल को निखारने का मंच देता है।