फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले तेज हवाओं के साथ उड़ी धूल फिर बारिश ने लोगों को गर्मी से पहुंचाई राहत

परिवर्तनशील मौसम में मंगलवार दोपहर फिर बदलाव हुआ। सुबह से पड़ रही तेज गर्मी के बाद दोपहर को तेज हवा संग धूल उड़ी। इसके बाद बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से दोपहर तक तेज धूप खिली रही। इसके चलते गर्मी ने परेशान किया। दोपहर को आसमान में बादल छा गए। दोपहर करीब तीन बजे के बाद तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। शाम करीब चार बजे बारिश शुरू हुई। इससे धूल उड़ना बंद हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम अभी परिवर्तनशील बना रहेगा। बारिश से तापमान में कमी आने के साथ मौमस में ठंडक बढ़ना स्वाभाविक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें