फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक पीजीआई के अनुबंध कर्मचारी हड़ताल पर गए

नवीन दलाल Updated Sat, 11 Jan 2025 12:03 PM IST

रोहतक पीजीआई के अनुबंध कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने खुद को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करने की मांग उठाई। शनिवार सुबह पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारी विजय पार्क में इकट्ठा हुए। यहां सभी ने ठेके प्रथा का विरोध करते हुए इसे समाप्त करने की मांग उठाई। साथ ही हड़ताली कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 2 साल से उनका न तो वेतन बढ़ा है और न हीं अन्य लाभ मिले हैं। कर्मचारियों के अन्य मामले भी लंबित हैं। इस संबंध में संस्थान के अधिकारियों को पहले अवगत कराया जा चुका है। उन्हें लिखित में अपनी शिकायत देकर समाधान की अपील की जा चुकी है। इसके बावजूद इस ओर कोई सुधार नहीं हुआ है। इसीलिए धरने पर बैठना पड़ा है। सोमवार को संस्थान में बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें