फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक राजकीय आईटीआई में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ दिया जागरूकता का संदेश

रोहतक।सामाजिक बुराइयों के खिलाफ युवाओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई रोहतक में सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा सशक्तिकरण एवं खेल विभाग, की ओर से किया गया। पोस्टर मेकिंग के मध्यम से अभियान में असमानता, दहेज प्रथा और पर्यावरण जागरूकता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पोस्टरों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को उजागर किया।प्रिंसिपल राजपाल सतपाल सिंधु ने कक्षा में जाकर छात्राओं के काम का जायजा लिया और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करते हैं। प्रिंसिपल राजपाल सतपाल सिंधु ने कहा कि हमारे समाज में दहेज प्रथा, असमानता और पर्यावरण के प्रति लापरवाही जैसी कई बुराइयां हैं। इन बुराइयों को खत्म करने के लिए बच्चों को आगे आना होगा। पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं के जरिए हम बच्चों को इन मुद्दों पर सोचने और समाज में जागरूकता फैलाने का मौका दे रहे हैं। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा ताकि और बच्चे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कार्यक्रम में छात्राओं ने दहेज प्रथा, लैंगिक असमानता और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पोस्टर बनाए। आयोजन का उद्देश्य युवाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें