रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में शुक्रवार को तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं रचनात्मक उत्सव सूत्रम का पोस्टर लॉन्च किया गया। गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय अधिकारियों ने उत्सव की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 12 से 14 अगस्त तक विभिन्न सांस्कृतिक, डिजाइन और परफॉर्मिंग आर्ट्स से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए फैशन शो, कला एवं डिजाइन प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अन्य रचनात्मक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार प्रो गुंजन मलिक, कोऑर्डिनेटर डॉ शैली, डीन ऐकडेमिक अफेयर्स प्रो अजय कौशिक व अन्य मौजूद रहे।