करतारपुरा में नशा बेचने की वीडिया वायरल होने के बाद बुधवार को पुलिस अभियान चलाया। इस दौरान नशा खरीदने आए युवकों को उठक-बैठक लगवाई। जबकि कई युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि पकड़ने के दौरान कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ भागने की कोशिश में धक्का-मुक्की भी कर दी थी। दरअसल, पुलिस ने काफी दिन से करतारपुरा और इंद्रा कॉलोनी में सख्ती कर रखी थी। इस कारण नशा बेचने-खरीदीने वाले हाथ नहीं आ रहे थे। दो-तीन दिन से पुलिस ने सुरक्षा में थोड़ी ढील बरती तो नशा तस्कर और खरीदने वाले सक्रिय हो गए। इसी दौरान दो महिलाओं का नशा बेचने का वीडियो भी वायरल हो गया। इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच अभियान चलाया। इसमें 10-12 युवका नशा खरीदने की फिराक में करतारपुरा मोहल्ले में मिले। कई को उठक-बैठक लगवाकर चेतावनी के बाद छोड़ दिया। जबकि कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान नशा खरीदने आए कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। जबकि कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।