फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलापूर्ति समस्या को लेकर मानसरोवर उप मंडल कार्यालय में धरने पर बैठे लोग

शहर में दूषित जल आपूर्ति की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर की कई कॉलोनियों में सप्लाई के समय काला पानी पहुंच रहा है और काफ़ी दिन से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वॉर्ड-7 की महावीर कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, साईं दास कॉलोनी व किला मोहल्ला आदि में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। पहले ही जलघर-2 के अधीन आने वाली 80 से अधिक कॉलोनियों में 48 घंटे में पानी सप्लाई हो रहा है। वहीं, सोमवार को पानी की समस्या को लेकर इन कॉलोनियों के लोग मानसरोवर पार्क स्थित उपमंडल कार्य-2 पर धरना देने पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ वॉर्ड सात के पार्षद कपिल नागपाल भी लोगों के समर्थन में धरना देने पहुंचे हैं। उच्च अधिकारियों से बातचीत के बगैर कालोनियों के लोग धरने से उठने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें