फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई रोहतक के अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर संगठन पर धोखाधड़ी का आरोप

पीजीआईएमएस रोहतक में अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर संगठन पर बैरर पद पर कार्यरत कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। इसकों लेकर कर्मचारियों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। पीजीआई में बैरर के पद पर कार्यरत आशा ने बताया कि पीजीआई के कुछ कर्मचारियों ने अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर संगठन बनाया है। इस संगठन की ओर से लगातार अनुचित मांगें की जा रही है। मांगें पूरी नहीं होने पर बार-बार हड़ताल की धमकी दी जा रही है। यह संगठन पीजीआई प्रशासन और कर्मचारियों के बीच में भ्रम फैलने का काम कर रहा है। साथ ही अनुबंधित कर्मचारियों से चंदे के नाम पर पैसे वसूल रहा है। इससे बैरर के पद पर कार्य कर रहे अन्य कर्मचारियों की छवि खराब हो रही है। प्रशासन को इस संगठन से जुड़े लोगों पर कार्रवाही करनी चाहिए। इसकों लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया है। उनकी और से उचित कार्रवाही का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें