फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 03:22 PM IST

अमर उजाला की ओर से राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित लर्निंग लाइसेंस शिविर के दौरान आईडीटीआर (इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च) के अधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित किया। शिविर का उद्देश्य युवतियों और महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना था, ताकि वे स्वावलंबी बन सकें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। आईडीटीआर के अधिकारियों ने ड्राइविंग की बुनियादी जानकारी, ट्रैफिक नियमों का पालन, और लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जोर दिया कि सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता आवश्यक है, और महिलाओं को ड्राइविंग सीखना आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें