अमर उजाला फाउंडेशन व वैद्य केसरदास सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान से बजरंग भवन मंदिर में जिला रेड क्रॉस सोसायटी रोहतक व मॉडल ब्लड बैंक मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। समिति के संचालक राजेश सिंधवानी ने बताया कि रक्तदान के लिए सबको आगे आना चाहिए। हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में तीन बार रक्तदान जरुर करना चाहिए। गर्मी के सीजन में ब्लड बैंक में रक्त की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में रक्तदाताओं को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर में परनीत कोर, वंश दुआ, सोनम, साहिल ने प्रथम बार रक्तदान किया। इसमें धर्मेंद्र ने 90वीं बार, गौतम सहगल 13 वीं, कपिल ने 30 वीं बार रक्तदान किया। इसमें संजीव सचदेवा, जय सिंधवानी बृजलाल सिंधवानी, सुंदर जेटली आकाश सिंधवानी, देवेंद्र चहलडॉ, सीएस नागर, अश्वनी कुमार चुघ व अन्य का सहयोग रहा।