फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सैनी संस्था के 75 वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सैनी पब्लिक स्कूल के नए भवन का शिलान्यास किया

सैनी एजुकेशन सोसाइटी के 75 वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे बजे शुरू हुआ।इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों व दान देने वालों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री नायब नायब सिंह सैनी ने संस्था के महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा सदन का लोकार्पण व सैनी पब्लिक स्कूल के नए भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सैनी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान अविनाश सैनी व तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें