फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में नए एसपी गौरव राजपुरोहित ने संभाला कार्यभार

नए पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित का कहना है कि रोहतक वासियों को सुरक्षित महसूस करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। वे शुक्रवार को कार्यभार संभालने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य कानून व्यवस्था स्थिति को बनाए रखना, अपराध की रोकथाम करना, महिलाओं की सुरक्षा व अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने नहीं दिया जायेगा। इसके अलावा यातायात व्यवस्था, नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री व अवैध कारोबार को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं जाएंगे। इससे पहले एएसपी आयुष यादव के नेतृत्व में पुलिस ने नए एसपी का स्वागत किया। साथ में डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया, डीएसपी सिटी गुलाब, डीएसपी वेलफेयर दलीप व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें