जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मामले में आठ साल पुराने मुकदमे में बरी हो गए हैं। न्यायाधीश रवलीन कौर की अदालत ने सोमवार को अपना फैसला दिया। बरी होने के बाद अदालत के बाहर नवीन ने अपनी खुशी जाहिर की। नवीन जयहिंद ने कहा कि वर्ष 2017 में गृहमंत्री अमित शाह के रोहतक आगमन पर जनता के मुद्दों को लेकर उनका रास्ता रोका था। इसमें सड़कों पर गौ मामा के खुला घूमने, बेरोजगारी, नशा, कानून व्यवस्था व किसानों के मुआवजे के मुद्दे शामिल थे। मुझ पर लगभग 12 मुकदमे चल रहे हैं। इनमें से चार में बरी हो चुका हूं। सभी मुकदमे जनता की समस्याओं की आवाज उठाने पर दर्ज हुए हैं।