रोहतक में अंडर-17 वर्ग के लड़के व लड़कियों की 68वीं राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा का शुक्रवार को सांस्कृतिक समारोह के साथ आगाज हुआ। स्कूली खेल स्पर्धा का एडीसी नरेंद्र कुमार ने शुभारंभ किया। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने इसकी अध्यक्षता की। डाइट प्राचार्य वीरेंद्र मलिक एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह की देखरेख में यह स्पर्धा 27 नवम्बर तक चलेगी। इस खेल महाकुंभ में प्रदेश के विभिन्न प्रांतों की 60 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें 1200 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।