जींद के बतख चौक स्थित सैनी धर्मशाला में अमर उजाला फाउंडेशन व हमारा परिवार संगठन ने संयुक्त रुप से रक्तदान शिविर समंवय मातृशक्ति प्रमुख अराधना गौतम की अध्यक्षता में लगाया। इसमें 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने शिकरत की। समंवय मातृशक्ति प्रमुख अराधना गौतम व मातृशक्ति ईकाई प्रमुख देवांशी बंसल ने कहा कि रक्तदान करने के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। उनकी इस पहल से पहली बार 20 महिलाओं ने शिविर में रक्तदान किया।