फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: MDU में शरारती तत्वों का आतंक, गाड़ी से छात्रों को कुचलने का प्रयास

शाहिल शर्मा Updated Wed, 17 Dec 2025 04:44 PM IST

एमडीयू में मंगलवार को एक स्कॉर्पियो गाड़ी में बदमाश घुस गए और उन्होंने छात्रों को कुचलने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मौके पर मौजूद कुछ छात्र गाड़ी पर पत्थर मारते हुए दिख रहे हैं। इस घटना में एक छात्र को गाड़ी ने टक्कर मारी जिसमें वह दूर जाकर गिरा। वहीं, एक अन्य छात्र गाड़ी के नीचे आने से बाल-बाल बच गया। छात्रों ने जब गाड़ी पर पत्थर बरसाए तो स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गए। अभी तक मामले को लेकर शिकायत दर्ज नहीं हुई है। बुलेटप्रूफ गाड़ी में आए थे शरारती तत्व जानकारी के मुताबिक शरारती तत्व बुलेटप्रूफ गाड़ी में आए थे। ऐसे में सवाल उठता है कि बाहर से आई गाड़ी को एमडीयू के गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने क्यों नहीं रोका? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो सवार युवकों ने एक छात्र को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया, जो पेड़ के सहारे गिरकर बाल-बाल बचा। इसके बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हमलावरों की गाड़ी पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें