फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: हड़ताली सफाई कर्मचारियों से 11दिन बाद बातचीत को पहुंचे मेयर

नगर निगम में हड़ताली सफाई कर्मचारियों से 11दिन बाद बातचीत करने को मेयर रामअवतार व पार्षद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से संयम बरतने की बात कही। जिस पर कर्मचारी बोले कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक हड़ताल करने का आश्वासन भी दिया। लेकिन साथ ही यह भी कहा कि कूड़ा उठान नहीं होने दिया जाएगा। जिस पर सभी कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए हड़ताल का समर्थन किया। वहीं, मेयर रामअवतार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा कराने को वे कर्मचारियों के साथ खड़े हैं और इस मामले में संबंधित मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री के सामने भी कर्मचारियों का पक्ष रखने को तैयार हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें