सैनिकों के लिए मशहूर जिले का गांव खरावड़ हॉकी, कुश्ती व वेटरन दौड़ के खिलाड़ियों के लिए भी जाना जाता है। इतिहास में गांव से सूबेदार रामधन सिंह पहलवान जैसे बड़े खिलड़ी होने के बाद अब नई पीढ़ी भी खेल जगत में गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। गांव की एथलीट बेटी स्नेहा 15 पदक अपने नाम कर चुकी हैं। देश के बाद अब विदेशों में भी नाम रोशन करने के लिए एशियार्ड प्रतियोगिता को जीतने का लक्ष्य लेकर तैयारी कर रही हैं। स्नेहा के पिता धर्मपाल मलिक ने बताया कि बेटी 15 मेडल जीत चुकी है। 10 साल से अधिक समय तैयारी करते हो गए हैं। 2020 में 54 वीं क्रॉस कंट्री नेशनल दो किलोमीटर दौड़ तेलंगाना में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।