प्रदेश सरकार ने निलंबित पटवारियों को बहाल करने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे पटवारी कानूनगो एसोसिएशन की मांगे मानते हुए चार पटवारियों बहाल करने के आदेश जारी कर दिए गए है। बुधवार को भी पटवारी कानूनगो एसोसिएशन का धरना जारी रहा। एसोसिएशन के राज्य प्रधान राजीव चहल ने बताया कि देर रात आदेश जारी किए गए हैं. आज भी दो सदस्यों को बहाल करने के आदेश जारी होने की सम्भावना है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने प्रदेश के छह पटवारियों को गिरवादरी कार्य को गलत मानकर निलंबित करने से पटवारी कानूनगो एसोसिएशन में रोष है। हड़ताल के कारण तहसील के सारे कार्य रुके हुए है।