शीतल नगर की गली नंबर में चार सीवर लाइन कमजोर होने से दूषित पानी का लीक हो रहा है। सीवर के लीकेज की समस्या से मकानों व खाली प्लाटों के अंदर दूषित पानी भर गया है। स्थानीय लोगों का कहना कि सीवर लाइन का ढलान गलत दिशा की ओर करने से यह परेशानी बनी हुई है। गली का निर्माण भी गलत ढलान में कर दिया है। कॉलोनी वासी सत्यनारायण ने बताया कि खाली प्लॉटों में करीब सवा चार फीट पानी भर गया है। यहां दूषित पानी का जलभराव होने से आस-पास के मकानों दरारें आ रही है। इससे निरंतर दुर्गंध आ रही है जिससे लोगों को यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि खाली प्लॉट में पशुओं को बांधने के स्थान पर जल भराव हो गया है। ऐसे में कैसे कोई पशु पालक सकता है। इसकी शिकायत अनेकों बार निगम निगम और जनस्वास्थ्य विभाग को की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।