पहरावर में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में शुक्रवार को भारी जन समूह उमड़ पड़ा। रोडवेज बसों, कारों और निजी वाहनों में सवार होकर पहुंचे श्रद्धालुओं में समारोह को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। महिलाएं भगवान परशुराम और भोलेनाथ के भजनों पर नाचते-गाते समारोह में शामिल हुईं, वहीं पुरुष डीजे की धुन पर झूमते और फरसा लहराते हुए उत्सव का हिस्सा बने। समारोह स्थल पर भक्तिमय माहौल के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ ने आयोजन को और भव्य बना दिया। यह समारोह न केवल भगवान परशुराम के प्रति आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और उत्साह को भी दर्शाता रहा।