फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में शीला बाईपास पर भीषण हादसा; ऑटो और बाइक की टक्कर में बुजुर्ग महिला की मौत, बाइक चालक घायल

रोहतक के शीला बाईपास पर रिवाज होटल के सामने गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ऑटो और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भयानक टक्कर में ऑटो में सवार एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब ऑटो सड़क पर मुड़ रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उससे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बाइक चालक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बुजुर्ग महिला को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि ऑटो सड़क पर मुड़ रहा था, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उससे टक्कर मार दी। पुलिस ने इस फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरू की जांच शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें