फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में झमाझम बारिश से जलमग्न हुई सड़कें

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 04 Jul 2025 05:49 PM IST

मौसम में सुबह से बनी उमस भरी गर्मी दोपहर बाद दूर हुई। दोपहर तीन से चार बजे के बीच हुई झमाझम बारिश ने शहर की सड़कें, गलियां सब जलमग्न कर दी। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। छोटूराम चौक, फोटो वाली गली, झज्जर रोड व कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। दुकानों व मकानों में पानी भर गया। शुक्रवार को मौसम दाेपहर तक साफ रहा। तीखी धूप खिली रही। दोपहर बाद हवा चलने के साथ आकाश में बादल छाए गए। कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर तीन बजे शुरु हुई बारिश शाम चार बजे तक जारी रही। इस बारिश ने गर्मी व उमस से राहत दिलाई तो सड़कें, गलियां सब जलमग्न हो गए। तापमान में भी कुछ कमी आना संभावित है। इधर, वाहन चालकों को भी जलभराव की वजह से खासी परेशानी हुई। दुपहिया वाहन पानी के बीच में बंद हो गए। इस कारण चालक अपने वाहनों को धक्का लगाते नजर आए। यही नहीं, देर शाम तक अनेक जगहों पर बरसाती पानी जमा रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें