लिंगानुपात में सुधार हुआ है। इस दिशा में काम किया जा रहा है। पीजीआई हो या सामान्य अस्पताल निरीक्षण अपनी मर्जी से करूंगी। किसी को बता कर नहीं करूंगी। यह कहना है स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का जो बुधवार को सेक्टर-14 स्थित भाजपा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंची थी। यहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की व दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।