कस्बे में घरेलू गैस के लिए मारामारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को एजेंसी खुलने से पहले संकड़ों उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेने पहुंच गए। भीड़ में हंगामा होते देख एजेंसी मालिक ने पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलिंडर वितरित किए गए। सिलेंडर के लिए एजेंसी से सड़क तक लंबी कतार नजर आई।