बाबा लक्ष्मण पुरी गौकर्ण डेरे पर शुक्रवार को देव दीपावली मनाई गई। भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की झांकी बनाई गई। साथ ही कार्तिक मास का समापन करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी कपिलपुरी महाराज ने समापन किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। देवताओं ने भगवान शंकर की प्रसन्नता के लिए देव दीपावली का काशी में उत्सव मनाया था। आज के दिन ब्रह्मा विष्णु महेश इन तीनों का पूजन किया जाता है, इसलिए इसको त्रिपुरी पूर्णिमा के रूप में या देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देवता भी धरती पर आते हैं।